परिचय
लोग फूलों से ज्यादा क्यों हैं?
लोग फूलों की तरह लगते हैं: हम केवल थोड़े समय के लिए ज़िंदा रहते हैं और खिलते हैं, इसके बाद हम मुरझा जाते हैं और जीवन समाप्त हो जाता है। लेकिन क्या यह वास्तव में सच है? क्या जीवन सचमुच मृत्यु के बाद खत्म हो जाता है या कुछ और भी है? इस जीवन के बाद आपकी अंतरात्मा, आपकी आत्मा, का क्या होगा?
www.flowerexcel.com वेबसाइट आपको परमेश्वर के साथ शांति पाने का तरीका दिखाना चाहती है और साथ ही यह बताना चाहती है कि इस जीवन के बाद स्वर्ग में अनंत जीवन कैसे खोजें। पता करें कि कैसे परमेश्वर सच्चाई है और उसे खोजना कैसे संभव है। पढ़ें कि कैसे आप उसके लिए सबसे मूल्यवान हैं और कैसे परमेश्वर ने आपके लिए अपने प्रेम को साबित किया है।
पता करें कि कैसे परमेश्वर के साथ अपने संबंध को पुनर्स्थापित करना संभव है, और आप अपने जीवन में की गयी सभी गलतियों के लिए कैसे क्षमा पा सकते हैं। जानें कि उम्मीद और भविष्य के साथ, एक नए जीवन की शुरुआत कैसे की जा सकती है।
हमारा लक्ष्य
Flowerexcel-वेबसाइट का लक्ष्य है लोगों को अपने दिलों में सच्ची शांति खोजने का मार्ग दिखाना, यह दिखाना कि अपनी गलतियों के लिए कैसे क्षमा प्राप्त करें और जीवन समाप्त होने के बाद अनंत काल के लिए स्वर्ग में कैसे रहें। Flowerexcel दुनिया भर के लोगों की जीवन में अपना उद्देश्य और अर्थ का पता लगाने में मदद करना चाहता है।
Flowerexcel-टीम ना केवल आध्यात्मिक सहायता देने वाली इस वेबसाइट को होस्ट करने में सक्रिय है, बल्कि एशिया और अफ्रीका के कई देशों में स्थानीय परियोजनाओं में लोगों की सहायता करने वाली एक संस्था का भी हिस्सा है। उनमें शिक्षा, अनाथालय, कुष्ठ रोग-सहायता जैसी अन्य परियोजनाएं शामिल हैं। लागत को कम से कम रखने के लिए सभी प्रबंधन कार्य स्वयंसेवकों द्वारा किये जाते हैं।
संपर्क करें
Flowerexcel को पीओ बॉक्स 39F, 2140 AA Vijfhuizen, Netherlands पर पोस्टल मेल भेजकर संपर्क किया जा सकता है। आप फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी Flowerexcel को खोज सकते हैं।